सुंदरकांड के साथ शुरु होगी एक अगस्त से रामलीला की तालीम

नैनीताल । सरोवर नगरी के आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति सूखाताल की बैठक सोमवार को तालीम कक्ष एशडेल स्कूल में हुई। बैठक में आगामी पारंपरिक कुमाऊँनी रामलीला के आयोजन, तालीम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता पांडेय, श्रीमती लता मेहरा, श्री गिरिजा शंकर पंत, संस्कृत सचिव श्री नासिर अली, सांस्कृतिक सचिव श्री मुकेश धस्माना, कोषाध्यक्ष श्री अमिताभ साह, उप सचिव श्री करन साह व युवा प्रभारी श्री जयवर्धन चंद्र तथा श्री दया बिष्ट समेतश्रीमती हेमा साह, श्रीमती गीतांजलि भट्ट, श्रीमती विनीता भट्ट, श्री शिवेश कुमार, व अभिनव मेहरा एवं शास्त्री जी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि १ अगस्त (शनिवार) से सुंदरकाण्ड पाठ के साथ तालीम का शुभारंभ होगा जिसके पश्चात प्रतिदिन सायंकाल पारंपरिक कुमाऊँनी रामलीला की नियमित तालीम आयोजित की जाएगी।समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन से जुडऩे का आह्वान किया साथ ही उन लोगों का भी स्वागत किया गया जो धार्मिक आस्था से भले न जुड़े हों किन्तु समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक विकास में विश्वास रखते हों।




















