July 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

भवाली नगर पालिका के नामित सभासदो उमा और पवन को

0
1004756270
012 013
111 222 333

अघ्यक्ष पंकज ने दिलाई शपथ

भवाली नैनीताल। नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या के द्वारा शासन द्वारा नामित सभासद उमा पढ़ालनी व पवन भाकुनी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी इस अवसर दोनों नामित सभासदों का पालिका परिवार द्वारा फूल मालाओ पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बता दें सोमवार को नगर पालिका सभागार में शासन द्वारा नामित सभासद उमा पढालनी व पवन भाकुनी के शपथ ग्रहण के अवसर पर आयोजित सभा में पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार आर्य ने दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा पालिका बोर्ड में शामिल दोनों सभासदों के साथ मिलकर जनहित के कार्यों को मिलजुल सामुहिक सहभागिता की भावनाओं के साथ आगे बढ़ाया जायेगा।इस अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद उमा पढालनी व पवन भाकुनी ने कहा की नगर के सार्वजनिक जनहित के कार्यों के लिए नगर पालिका के हर कार्य में एक महत्वपूर्ण सहभागी के रूप में वो अपना पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार ओर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अगुवाई में भवाली का चहुंमुखी विकास होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा सभासद मुकेश कुमार ,नाजमा खान,तुलसी जोशी,सपना कुमारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज अद्विती,अल्प संख्यक आयोग सदस्य मुहम्मद जावेद,कार्यकारी ईओ इंद्र कपिल वरिष्ठ लिपिक पंकज जोशी,लेखाकर साक्षी शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।संचालन कर्मचारी नेता मनोज तिवारी ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *