July 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

मसूरी में आयोजित बिजनस क्विज व एंटरप्रिनियोरशिप अंतर विद्यालयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे

0
1004752176
012 013
111 222 333

शेरवुड कालेज के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी की अपने नाम

बढ़ाया स्कूल का गौरव मिल रही है बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के छात्रों का मसूरी में दबदबा रहा और उन्होंने परचम लहराया। बता दे वाइनवर्ग एलेन स्कूल मसूरी में आयोजित बिजनस क्विज व एंटरप्रिनियोरशिप अंतर विद्यालयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता शेरवुड कालेज के विद्यार्थियों ने दूसरी बार ओवर आल ट्राफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में देशभर के नामी 34 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। छात्रों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने बताया कि प्रतियोगिता 24 व 25 जुलाई को आयोजित की गई थी। दोनों प्रतियोगिता कई चरणों में आयोजित की गई। जिसमे सभी विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। हर मुकाबला कांटे का रहा और शेरवुड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रत्येक मुकाबला जीता और ओवर आल ट्राफी अपने नाम करली। गत वर्ष भी विद्यार्थियों ने यह ट्राफी जीती थी। बेस्ट स्पीकर का अवार्ड भी विद्यालय के छात्र शर्मा ने जीता। दोनों टीमों में विद्यालय के छात्र आयु‌ष गर्ग व निमिष कुमार सिंह , प्रणति नौटियाल, पवित्र शर्मा, कबीर कुकरेजा, आयुष राजवीर तथा मौलिक शामिल थे। प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने कहा कि प्रतियोगिता में देश के नामचीन विद्यालयों के बीच जीत हासिलकर नगर के साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू और स्कूल के शिक्षकों छात्र-छात्राओं ने विजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *