November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल विधानसभा के बूथ संख्या 133 पर

0
1004749639
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हुआ ‘मन की बात’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम आयोजित

भीमताल नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के बैनर तले आज भीमताल विधानसभा के बूथ संख्या 133 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 136वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके उपरांत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सह-संयोजक एवं प्रभारी आदरणीय बड़े भाई श्री श्याम ढेक जी, जिला संयोजक एवं दर्जा राज्यमंत्री सुश्री भावना मेहरा जी तथा जिला नैनीताल के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री अखिलेश सेमवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए सभी से इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में माइंड पावर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ऑपरेशंस आदरणीय के. डी. सर, शिवांशु जोशी, आकाश मेहरा, उज्ज्वल, मीनाक्षी भगत जोशी, नीमा नेगी, पूनम लता, जया बोरा, गीता जीना, मनीषा सुयाल, सीमा बोरा, भावना पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *