शेर का डांडा में ऐतिहासिक महाभियान मे टीम क्लीन नैनीताल के साथ
अन्य संगठनों के 200 स्वयंसेवकों ने 1500 पौधे लगाए






नैनीताल। शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए शेर का डांडा पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को नासा क्लब, तिब्बती समुदाय, टीम क्लीन नैनीताल, डी एस बी कॉलेज, भीमताल, स्नोव्यू वार्ड, रोटरी क्लब, किलर्स फुटबॉल क्लब और हनुमान भक्त संगठन ने संयुक्त रूप से एक वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण महाभियान चलाया। इस पहल में 4 साल के छोटे बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। प्रशांत तिवारी ने बताया कि इस दौरान देवदार, बांज, तिलोंज, पांगर, खर्स्यू, पदम, मोरपंखी पुतली, तेजपत्ता, अखरोट, और सुरई के लगभग 1500 पौधे रोपे गए। खड़ी ढलानों पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए विशेष रूप से घिंघारू और मकाउल जैसी झाड़ियां लगाई गईं, साथ ही पूरे क्षेत्र से भारी मात्रा में कूड़ा भी साफ किया गया।
नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल ने भी सदस्यों के साथ उपस्थित रहकर पौधे लगाए और सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
इस महाभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से तिब्बती समुदाय से श्री तेनजिन सुनत्रिन व ताशी, नासा क्लब से यशपाल रावत, गिरीश साह बॉबी, रोहित गर्ग, गौरी शंकर राणा, कमल जगाती, और टीम क्लीन नैनीताल से आशु निगम, प्रशांत तिवारी, मोहित पांडे , दीक्षा खोलिया, प्राची जोशी, कोविद भट्ट, दीपक, समरीन, फैसल, वरीशा, अभिनव, आस्था, अरुणिका, अलंकृता, रोज़ी, जिया, नितिन, कौशल्या, आयुष, अक्षत शामिल रहे। इसके अलावा प्रदीप अधिकारी, शंकर पोखरिया, कृष्णा, गोविंद और किलर्स क्लब के सदस्यों के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिको ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया।




















