पौधारोपण अभियान 741वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 741वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 741वे दिन ।। पौधारोपण के साथ व्यापक जनसंपर्क।। कार्यक्रम के तहत डीडीहाट के रण गांव स्थित गगनाथ मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर संगठन को मजबूत किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, गौरव पांडे उपस्थित रहे ।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।




















