July 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों व डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण टेंडर को लेकर

0
1004742613
012 013
111 222 333

पालिका में अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

नैनीताल। सरोवर नगरी की नगर पालिका परिषद में अध्यक्षा डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में आगामी लोक पर्व नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों एवं डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण आधिकारिक बैठक संपन्न हुई।बैठक में ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई, साथ ही नगर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और दुरुस्त बनाने हेतु ठोस निर्णय लिए गए।इस अवसर पर नगर के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।नगर पालिका परिषद नैनीताल नगर को स्वच्छ, सुंदर, और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस मौके पर बैठक में अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, सभासद रमेश प्रसाद जी, अंकित चंद्रा, काजल आर्या, शीतल कटियार, भगवत सिंह रावत, मनोज साह जगाती, पूरन बिष्ट, सपना बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, ललिता दफोटी, राकेश पवार, गीता उप्रेती, उपस्थित रहे।इसके साथ ही प्रशासनिक स सुनील खोलिया, अकाउंटेंट सिद्धार्थ शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार , दीपेंद्र बमोला, जेई विपिन चंद्र, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *