मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में
सनवाल स्कूल और सेंट जोसेफ ने जीते अपने मैच


नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित डीएसए के द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गए पहले मैच में सनवाल स्कूल ने लांग व्यू स्कूल को 1/0 से हराया।
दूसरे मैच में सेंट जोसेफ नैनीताल ने लेक्स इन्टर नेशनल भीमताल को 5/0 से हराया।
मैच में ब्रिजेश बिष्ट, पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली,जलज बर्मा, अमित ढैला, डा मनोज बिष्ट, धर्मेद्र शर्मा, सचिन नेगी, प्रभा नैथानी, आदि मौजूद रहे।




















