सरोवर नगरी में नगर और विभिन्न संगठनों के अलावा
छात्रों और वकीलों ने पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली





नैनीताल। सरोवर नगरी में शहर के छात्रों,वकीलों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा देश में चल रहे पेपर-लीक मामले को लेकर हाईकोर्ट से लेकर ओपन थिएटर तक रैली निकालकर सभा की और सरकार के खिलाफ जम के नारेबाजी की। उसके बाद माल रोड होते हुए सभी लोग जुलूस की शक्ल में गांधी चौक तक पहुंचे और वहां भी विरोध प्रदर्शन किया। बता दे आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सम्मिलित होकर इस आंदोलन को गति दी। रैली में युवाओं का आक्रोश साफ नजर आ रहा था। क्योंकि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।




















