November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा से लोटा द्वितीय दल का

0
1004728552
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्वागत करते हुए गुरुरानी ने हिमालय बचाओ अभियान की दिलाई शपथ

नैनीताल। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा द्वितीय दल के यात्रियों का यात्रा पूरी करने के उपरांत लौटने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने स्वागत करते हुए यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई‌। साथ ही यात्रियों को पौधारोपण अभियान के 738 वे दिन जोड़ते हुए पर्यटक आवास गृह चौकड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा में रोपित करने हेतु पौधे दिए। यात्रियों ने कहा कि उन्होंने जहां यात्रा मार्ग में पड़े कूड़े का निस्तारण किया वहीं पर्यावरण को प्रदूषित नहीं किया। यात्रियों ने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान की जो मुहिम चलाई गई है वह सराहनीय है। वह देवभूमि में पौधारोपण तो करेंगे ही करेंगे यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पर भी पौधा लगाएंगे। यात्रियों ने कैलाश यात्रा के अपने संस्मरण सुनाए। स्वागत करने वालों में कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह रावत प्रबंधक मनोज कुमार बलवंत सिंह ,बबलू ,हर सिंह ,गजेंद्र सिंह ,ललित कुमार, गौरव पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *