सरोवर नगरी में मिनी फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

नैनीताल। सरोवर नगरी डीएसए द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बीरवार को
किया गया । नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों की टीमों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर की स्थानीय विद्यालय प्राथमिकता से प्रतिभाग कर रहे हैं।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुखय अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण बिष्ट रहे,उनके साथ कमल सुयाल व नवीन भट्ट रहे। अतिथि ने खिलाडिय़ों से परिचय हासिल कर उन्हें खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में सनवाल स्कूल ने सेंट जोन्स को ६-० से हराया जबकि दूसरे मैच में लाग व्यू पबलिक स्कूल ने मदर्स हार्ट को ६-१ से हराया। इस मौके पर रेफरी शेखर व राहुल थे। इस दौरान फुटबॉल सचिव पवन खडायत समेत खीमराज देउपा, शैलेन्द्र बर्गली, हरीश जोशी, भूपेन्द्र बिष्ट व जलज बर्मा उपस्थित रहे।




















