November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला व अस्कोट के बीच

0
1004718024
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्थित ग्रीफ कैंप पिनोरा मैं कर्मचारियों व मजदूरों को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए

सड़क के किनारे छायादार व फलदार पौधे लगाएं

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 737वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 737वे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला व अस्कोट के बीच में स्थित ग्रीफ कैंप पिनोरा मैं कर्मचारियों व मजदूरों को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए सड़क के किनारे छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि ग्रीफ कैंप के कर्मचारी व मजदूर सड़क का कार्य कर जहां राष्ट्र सेवा करते हैं वहीं अब वह पौधारोपण से जोड़कर प्रकृति की सेवा भी कर रहे हैं जिसका संदेश उनके द्वारा पौधारोपण कर दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह, गौरव पांडे उपस्थित रहे। वहीं अभियान के 737 वे दिन डीडीहाट के नारायण नगर में स्थित नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधारोपण अभियान से विद्यालय के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को जोड़ा गया ‌।विद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेमलता पंत ने कहा कि पौधारोपण प्रकृति की सच्ची सेवा है। और इसे हर किसी को करना चाहिए। उन्होंने अभियान की सराहना की। डॉ दिनेश कोहली ने कहा कि वे विद्यालय में पौधारोपण करते आ रहे हैं‌। और अन्य क्रियाकलापों से भी छात्र-छात्राओं को जोड़ते हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेमलता पन्त ,नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार कोहली उमा डिगारी व गौरव पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *