विज्ञान विभाग की शोध छात्रा आभा ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिषद रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा आभा ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी ।ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुई इस परीक्षा में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रॉफ राजीव सखूजा ने विशेषज्ञ के रूप में परीक्षा ली। प्रॉफ नन्द गोपाल साहू विभागाध्यक्ष रसायन ने परीक्षा सपन्न कराई । आभा ने रसायन विज्ञान की प्रॉफ गीता तिवारी के निर्देशन में एसेंशियल ऑयल कंपोजीशन एंड ऐंटीऑक्सिडेंट पोटेंशियल ऑफ राइजोम ऑफ झिंगीबर ऑफिसनलेल एंड हेडीचियम स्पूकेटम अंडर डिफरेंट ड्राइंग कंडीशन विषय पर शोध कार्य किया । आभा को वाइस फैलोशिप डी एस टी की प्राप्त की थी । इस अवसर पर डॉ महेश आर्य , डॉ पेनी जोशी , डॉ ललित मोहन ,डॉ दीपशिखा जोशी ,डॉ आँचल अनेजा मनीषा जोशी ,आयशा , श्रेय जकारिया उपस्थित रहे । कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने आभा को बड़ी दी है।




















