14 जुलाई से है जारी पौधरोपण अभियान – डॉ आशुतोष पन्त

हल्द्वानी नैनीताल। 14 जुलाई को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन सांसद अजय भट्ट जी द्वारा शुभारंभ किया गया। कुलपति नवीन लोहनी ने मुझे विश्वविद्यालय के लिये 500 पौधे उपलब्ध कराने का अवसर दिया। विश्वविद्यालय के श्री हरीश जोशी , विनोद बिरखानी ,अध्यापकों और छात्रों के सहयोग से पौधे लगाये गए। हल्दूचौड़, कालाढूंगी, चकलुआ, सेंट पॉल्स स्कूल, जज फार्म, दमुवाढूंगा, हँसविहार–शांतिविहार, रुद्रपुर सहित विभिन्न जगहों में इच्छुक लोगों को उनके घरों में लगाने के लिए पौधे भेंट किए गए। आज प्रातः हल्द्वानी के क्वींस पब्लिक स्कूल में बच्चों को पौधे लगाने और पॉलीथीन का प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित किया। यहां 1000 बच्चे पढ़ते हैं जिनके घर में जमीन है उन्हें फलों के पौधे भेंट किए। प्रतिदिन 2/3 स्थानों पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कभी बारिश के कारण बाधा भी आती है इस वर्ष पैंतीस हजार पौधों का लक्ष्य रखा है शुभचिंतकों के सहयोग से सितम्बर तक पूरा हो ही जाएगा ऐसी उम्मीद है।
प्राणवायु के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। विकास भी जरूरी है पर विकास के नाम पर जितने पेड़ काटे जा रहे हैं उतने लगाए नहीं जा रहे हैं। सभी को पेड़ों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। आइए हम सब मिलकर हरियाली को बचाने का प्रयास करें।
विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम संयोजक के रूप में सहयोग देने वाले महेश तिवारी, कपिल राणा, मनोज पाठक, आनंद भाकुनी, गिरीश जोशी, नित्यानंद जोशी, आर पी सिंह, संजय त्यागी, संजय बिरखानी, दीपक नेगी का आभारी हूं।




















