बीडीसी बैठक के दौरान दुदली गांव के ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
अधिकारी के लिए नोटों की माला लेकर पहुंचा मेहता

धारी नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकासखंड में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक बलॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र की सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल समेत विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। कई सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसी दौरान बैठक स्थल के बाहर दुदली गांव के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगे पूरी न होने के कारण लेकर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान दुदली के क्षेत्र पंचायत सदस्य कृपाल सिंह मेहता ने धारी ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य अधिकारी पर कार्यों में कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाया। विरोध दर्ज कराने के लिए कृपाल सिंह मेहता ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए के नोटों की माला लेकर भी पहुंचे। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य कृपाल सिंह मेहता ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान और पारदर्शी विकास कार्य सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक और प्रदर्शन के चलते पूरे दिन धारी बलॉक परिसर में हलचल बनी रही। वही आयोजित बैठक में कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने पूर्व से लंबित बहुउद्देशीय मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की वही उप जिलाधिकारी के माध्यम से विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुखयमंत्री को भेजा।




















