July 21, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

79 यूके बटालियन एनसीसी ने किया पटवाडांगर में पौधरोपण

0
1004674559
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी में 79यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल द्वारा पटवाडांगर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसबी परिसर के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत मुखय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ७९ यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के सूबेदार प्रदीप रोका, सूबेदार इंदर सिंह, हवलदार जीवन सिंह, पीआई स्टाफ  समेत एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। मुखय अतिथि प्रो. दीवान सिंह रावत ने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *