November 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के चलते सोमवार

0
1004666733
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों

कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

नैनीताल। सरोवर नगरी ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के चलते सोमवार सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा बता दें निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज रविवार 19.07.2026 की दोपहर 01:00 बजे जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 20.07.2026 को “ऑरेंज अलर्ट” की चेवावनी जारी की गई है जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों / गधेरों, में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्रूम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20.07.2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 20.07.2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं), एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे, साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य /प्रधानाध्यापक / शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नही होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *