July 20, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

श्री मां नयना देवी नैनीताल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने प्रेस वार्ता के दौरान

0
1004663869
012 013
111 222 333

झील किनारे हो रहे कार्यों को लेकर विरोध जताया

सिद्धार्थ छेत्रीय बने सह मीडिया प्रभारी

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री मां नयना देवी नैनीताल के संस्थापक और अध्यक्ष पुनीत टंडन ने एक प्रतिष्ठित होटल सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान झील किनारे हो रहे कार्यों को लेकर विरोध जताया है। बता दे केएमवीएन द्वारा झील के अलग-अलग क्षेत्र में वोट स्टैंड के पास टिकट बूथ बनाए जा रहे हैं उनका कहना है उसके चलते झील में सिल्ट जाने की संभावना बढ़ गई है और हो सकता है जा भी रहा हो जिसकी उनको आशंका है। जिसको लेकर उनके द्वारा विरोध किया गया है। इसके अलावा पालिका द्वारा जो पार्किंग 500 और लेक ब्रिज चुंगी 300 की शुल्क वृद्धि गई है उसका भी विरोध किया गया है और पालिका से उसमें संशोधन करने की मांग की है। अभी एक और आदेश पालिका द्वारा जारी कर दो पहिया वाहनों से शहर में प्रवेश करने का ₹100 शुल्क लागू किया गया था वह तो विरोध के चलते उसको रोक दिया गया है। ऐसे फैसले जनहित में लेना न्यायोजित नहीं है। उन्होंने कहा शहर को बचाने को लेकर सभी को एक मंच पर एक साथ खड़े होकर प्रशासन पर दबाव बनाना होगा और विरोध करना होगा। अगर प्रशासन अंदेखी करता है। तो संगठन उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। इस दौरान व्यापारी सिद्धार्थ क्षेत्रीय ने श्री मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की सदस्यता ली और उनको तत्काल संगठन में दायित्व सौंपते हुए सह प्रभारी मीडिया बनाया गया है। सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *