सेंट जोसेफ कॉलेज के आउटहाउस मार्ग पर
सड़क धंसने से बड़ा हादसा होने का खतरा बड़ा
संबंधित विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं लोगों में आक्रोश




नैनीताल। सरोवर नगरी के सेंट जोसेफ कॉलेज, के आउटहाउस की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों, स्थानीय निवासियों, विद्यालय के कर्मचारियों तथा वाहनों के आवागमन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
यह मार्ग प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। सड़क के बीचों-बीच बने इस गहरे गड्ढे के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बता दे गड्ढे के बगल में सीवर लाइन भी है अगर उस गड्ढे के कारण लाइन टूटी है तो एक गंभीर समस्या हो सकती है। और बता दें रात्रि के समय, वर्षा के दौरान अथवा कम दृश्यता की स्थिति में कोई भी व्यक्ति या वाहन इस गड्ढे की चपेट में आ सकता है। जानकारी के अनुसार एक कर का टायर गड्ढे में जाने से सरिया के कारण टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई गनीमत रही कोई दुर्घटना नहीं हुई। क्षेत्र के लोगों का कहना है यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय लोगों में इस गंभीर लापरवाही को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा है मामले का संज्ञान लेकर और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल मरम्मत कराई जाए नहीं तो क्षेत्र के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे की पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।




















