November 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऑल सेंट्स कॉलेज में हरेला पर्व पर पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान

0
1004635277
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑल सेट्स कॉलेज में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहद विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति सम्मान तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश दिया।
विद्यालय के वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 12) के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं समीपवर्ती वन क्षेत्र में पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। यह गतिविधि विद्यार्थियों को अपनी उत्तराखंडी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं एएफएस (AFS) एवं राउंड स्क्वेयर (Round Square) के माध्यम से हरेला जैसे पारंपरिक पर्व की महत्ता को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने का प्रयास भी है।
वहीं, नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने पारंपरिक रीति के अनुसार हरेला बोया तथा दस दिनों बाद उसे काटकर इस लोकपर्व की परंपरा का निर्वहन किया। विद्यालय परिसर उत्तराखंड की संस्कृति, हरियाली और लोक परंपराओं के रंगों से सराबोर दिखाई दिया तथा पूरे विद्यालय में उत्सव का वातावरण बना रहा।
विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा भारतीय संस्कृति और उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपने पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *