July 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में

0
1004635149
012 013
111 222 333

लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में हरेला पर्व के मौके पर पौधारोपण किया गया

भीमताल नैनीताल। लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, भीमताल परिसर में न्यायाधीश पारुल थपलियाल (सिविल जज, सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल) द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक एसo एसo नेगी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरान्त विद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, शिक्षक वर्ग व अतिथियों ने सम्मिलित रूप से पौधा रोपण कर हरियाली के पर्व हरेला को सार्थक बनाया। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०एस० नेगी ने न्यायाधीश महोदया की गरिमामई उपस्थिति के लिए उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया, उनके द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और सभी उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों उनके अभिभावको, शिक्षकों, कर्मचारियों को हरेता पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य, सुख समृद्धि की कामना की और इस विशेष दिन पर न्यायाधीश महोदया को एक पौधा उपहार स्वरुप प्रदान किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *