November 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004627825
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मनोज और संजय को पितृ शोक

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार के प्रतिष्ठित शाह पुस्तक के स्वामी मनोज साह और संजय शाह के पिता सेवानिवृत शिक्षक अम्बिका प्रसाद साह 93 का निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी और लोक शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचने लगे उनका अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट रानी बाग में किया जाएगा उनकी शव यात्रा उनके निवास स्थान से दोपहर 1:00 बजे रानी बाग चित्राशिला घाट के लिए प्रस्थान करेगी। वह पिछले लगभग तीन महीना से बीमार चल रहे थे और रात्रि लगभग 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सास ली बता दे जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली से सेवानिवृत शिक्षक अंबिका प्रसाद, को नाटक में काफी रुचि थी। और वह वर्ष 1994 में सेवानिवृत हो गए थे उनके दो पुत्र व्यापारी मनोज शाह और नैनीताल बैंक के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक और उपाध्यक्ष संजय शाह का हरा भरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, महामंत्री अमनदीप आनंद, उपसचिव जयंत उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश लाल, पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल शाह, भगवत पंत, मोहम्मद अकमल शम्सी, अशरफ शम्सी, दिनेश कर्नाटक पप्पू, पवन बिष्ट, मनोज शाह, प्रकाश बिष्ट, रामेश्वर शाह, रवेल सिंह आनंद, सुबोध उप्रेती, राकेश बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सहित अन्य व्यापारियों और शहर के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *