रात्रि 8:30 बजे के बाद माल रोड में ई रिक्शा संचालित ना होने पर
आम नागरिक परेशान
जनहित संस्था अध्यक्ष दिव्या ने ईओ से क्या अनुरोध
रात्रि 10:00 बजे तक हो ई-रिक्शा का संचालन

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल को स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रतिबंधित समय के बाद माल रोड में ई-रिक्शा सांयकाल में 8:30बजे से पुनः नहीं चल रहे हैं, जिससे तल्लीताल स्टेशन से अन्यत्र जाने वाले व्यक्तियों को तथा मल्लीताल आने वाले बिमार व्यक्तियों, वयोवृद्ध लोगों को आने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है।संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी व संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन पर संस्था की अध्यक्ष दिव्या शाह द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद रोहिताश शर्मा से अनुरोध किया जा रहा है कि मालरोड में प्रतिबंधित समय के पश्चात कम से कम 10 बजे तक ई-रिक्शा संचालित करने हेतु ई-रिक्शा यूनियन को निर्देशित करें, जिससे पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिल सके।




















