July 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

क्लीन नैनीताल के सदस्यों ने

0
1004609902
012 013
111 222 333

बम्बू हॉट आयारपाटा के पास सफाई अभियान चलाकर

लगभग 40 कट्टे कूड़ा कचरा निकाल कर उसका निस्तारण किया

नैनीताल । सरोवर नगरी के युवाओं द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेते हुए लगभग पिछले 4 महीना से स्वच्छता अभियान उनके द्वारा चलाया जा रहा है बता दें ‘क्लीन नैनीताल’ अभियान के तहत लगभग 100 से अधिक युवकों द्वारा शहर के 60 से अधिक टिफिनटॉप, चाइनापिक, स्नोव्यू सहित अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा, बोतलें और चिप्स के रैपर निकालकर उनका निस्तारण किया गया।
आज मंगलवार को भी बम्बू हॉट आयारपाटा के पास सफाई अभियान चलाकर लगभग 40 कट्टे कूड़ा कचरा निकाल कर उसका निस्तारण किया गया। आशु निगम और सिद्धार्थ तिवारी ने बताया हमारा अभियान शहर के अलावा अन्य शहरों में भी चलाया जा रहा है और आगरा ताजमहल के पास भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। हमारा संकल्प है क्लीन नैनीताल बनाना। और हमारे द्वारा अपनी संस्था का नाम भी क्लीन नैनीताल है। और अभी तक 50 टन से अधिक कूड़ा कचरा निकाल कर निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा वर्षा ऋतु चल रही है और हमारे द्वारा अभी पौधे भी लगाए जा रहे हैं। और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। और इसके साथ लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है कि अपना आसपास क्षेत्र में गंदगी को साफ करें और गंदगी करने वालों को रोकें इस मौके पर आशु निगम, प्रशांत तिवारी, शिखा रावत, निहारिका चौबे, मनीषा तिवारी, यश गर्ग, देव सिंह, दिवा शाह, इशिता बिष्ट, आस्था रावत, मोहित पांडे, इशिता बिष्ट, वर्तिका भट्ट, जय श्रीवास्तव, अभिनव पंचोलिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *