November 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा ने की मंडल सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की डिजिटल शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला नैनीताल के विभिन्न मंडलों के लिए सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक  रत्नेश साह द्वारा यह घोषणा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी  एवं जिला सह प्रभारीश्रीपाल राणा की संस्तुति के उपरांत की गई।
 नैनीताल विधानसभा -५८ के तहत प्रियंशु कुमार को नैनीताल नगर मंडल,हितेश सिंह बिष्ट को नैनीताल ग्रामीण मंडल,नीतीश शर्मा को  भवाली मंडल,राहुल तिवारी को गरमपानी मंडल तथा दीपक रिखाड़ी  बेतालघाट मंडल की जिमेदारी सौपी गयी है। इसके अलावा महेन्द्र रस्तोगी को कोटाबाग मंडल,भगवान चौहान को लामाचौड़ मंडल,अमित कुमार को मालधनचौड़ मंडल तथा नरेन्द्र बहुगुणा को बिठौरिया मंडल की जिममेदारी सौपी गयी है। विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच सबसे प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। भाजपा के प्रत्येक मंडल में सक्रिय सोशल मीडिया टीम तैयार कर केंद्र सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को तथ्यात्मक, प्रभावी एवं त्वरित रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *