July 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

उत्तराखण्ड शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा १६ से ३१ तक सूबे के शैक्षणिक संस्थानों में चलेगा वृहद पौधारोपण पखवाड़ा

0
1004588005
012 013
111 222 333

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा हरेला पर्व पर १६ से ३१ जुलाई तक प्रदेशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में वृहद पौधारोपण पखवाड़ा आयोजित किए जाने का आह्वान किया गया है। इस अभियान का मकसद पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करना है।
मामले में भाजपा उत्तराखण्ड शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कमल के. पाण्डेय ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति. पर्यावरण और भावी पीढिय़ों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान तथा सीएम पुष्कर सिंह धामी के हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में शिक्षक समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। पाण्डेय ने प्रदेश के सभी गुरुजनोंं, शिक्षा संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है। पाण्डेय के मुताबिक शिक्षक प्रकोष्ठ के माध्यम से विभिन्न जनपदों में स्थानीय इकाइयों के सहयोग से पौधारोपण, पर्यावरण जागरूकता अभियान तथा विद्यार्थियों की सहभागिता से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि हरेला पर्व को जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक पर्यावरणीय जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *