November 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के बर्थडे पर मरीजों को बांटे फल

0
1004588006
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगर  में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को नैनीताल में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग और नगर यूथ कांग्रेस  की ओर से राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों तथा अस्पताल स्टाफ  को फल और जूस वितरित किया गया।
इससे पूर्व कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान सेवा कार्य के माध्यम से करन माहरा का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी व संजय कुमार,जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग दीपक माहरा, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बंटू आर्या, महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या एवं देवकी देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम कुमार शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, छात्रसंघ महासचिव आयुष आर्या, सभासद अंकित चंद्रा, अधिवक्ता शिवम गंगवार, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल जोशी, रोशन धामी, दिव्यांश सिंह, गौरव कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *