July 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

आरएसएस की जल व पर्यावरण विंग ने की गोष्ठी आयोजित

0
1004587834
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नदी में  लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नैनीताल विभाग की जल एवं पर्यावरण विंग द्वारा रविवार को गांजा देवी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बता दें गोष्ठी में नैनीताल जनपद के भीतर आगामी तीन महीनों तक चलने वाले सघन पौधरोपण अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गईए जिसके तहत क्षेत्रवार पौधों के चयन, स्थान और रोपण की रणनीति पर गंभीर मंथन हुआ।गोष्ठी के मुखय वक्ता प्रांत पेड़ प्रमुख डॉ. आशुतोष पंत ने पर्यावरण संरक्षण में पौधों की प्रासंगिकता पर जोर दिया।कार्यक्रम के संयोजक और जिला जल एवं पर्यावरण गतिविधि के प्रमुख डॉ. प्रमोद बघेल  ने अभियान की रूपरेखा साझा की।गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघए नैनीताल के सह जिला संघ चालक डॉ. ललित जोशी ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़.चढक़र भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल और कुशल संचालन डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी जी ने किया।इस अवसर पर जिला कार्यवाह रमेश जीना, जिला संपर्क प्रमुख डॉ. माधव प्रसाद सनातनी, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, पुष्कर जोशी, गौरांग रघुजी, जिला पेड़ प्रमुख दीपक नेगी, देवी साहनी, गंगा देवी, अंजली आर्या सहित क्षेत्र के गणमान्य स्थानीय नागरिक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *