July 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

श्री राम मंदिर चंदा चोरी के दोषियों को मिले सजा: पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी

0
1004578874
012 013
111 222 333

नैनीताल । नैनीताल पहुंचे पद्मभूषण व सूबे के  पूर्व मुखयमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों के खिलाफ सखत से सखत कार्रवाई होनी चाहिए।
कोश्यारी ने कहा कि चाहे विश्व हिंदू परिषद हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी की एक ही मांग है कि मामले में शामिल लोगों को ऐसी सजा मिले जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि मंदिरों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में देश के किसी भी मंदिर में इस तरह की घटना दोबारा करने की कोई हिममत न कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि कानून अपना काम करेगा और भगवान राम भी दोषियों को उनके कर्मों का फल देंगे।
बद्रीनाथ धाम से जुड़ी कथित चंदा चोरी की घटना पर भी उन्होंने दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं बल्कि लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है इसलिए जांच पूरी निष्पक्षता से होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।उत्तराखंड सरकार की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए कोश्यारी ने कहा कि राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और सशक्त भू.कानून जैसे बड़े फैसले लागू किए हैं वह इस मामले में भी दोषियों के खिलाफ  सखत कार्रवाई सुनिश्चित करने में सक्षम है। उन्होंने उममीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलेगी ताकि धार्मिक संस्थाओं में लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *