July 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल में धूपकोठी में सड़क पर भू धंसाव से बढ़ा खतरा

0
1004578842
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी  के मल्लीताल स्थित धूपकोठी क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के दौरान सडक़ के नीचे भू धंसाव हो गया था। इसके बाद से क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के सामने खतरा बना हुआ है। अब मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही स्थानीय लोगों की चिंता एक बार फि र बढ़ गई है। उन्हें डर है कि यदि सडक़ और धंसती है तो पास में बने मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले वर्ष इस समस्या को लेकर क्षेत्र की सभासद लता दफ ौटी ने मौके का निरीक्षण किया था और जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि अभी बरसात की शुरुआत है और किसी बड़े हादसे से पहले सुरक्षा कार्य कराया जाना चाहिए ताकि सडक़ और आसपास के मकान सुरक्षित रह सकें।सभासद लता दफौटी ने बताया कि इस मामले में उनकी लगातार प्रशासन से वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी से भी उनकी बातचीत हुई है। एसडीएम ने नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर से स्टीमेट तैयार कर मुहैया कराने को कहा है। स्टीमेट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *