October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मे :कई मुद्दों पर हुआ मंथन

0
1004575888
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल भवाली । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नैनीताल की नैनीताल विधानसभा की बैठक विस्ता होटल भवाली में मंडल अध्यक्ष मोर्चा मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भवाली में संपन्न हुई ।
विधायक सरिता आर्या ने मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किए गये अनुसूचित समाज के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक साझा किया ओर अनुसुचित समाज में मिलने वाली योजनाओं को भी बताया वहीं जिलाध्यक्ष मोर्चा रविन्द्र बाली आर्य ने कहा जमरानी बांध, शिल्पीग्राम योजना, छात्रवृत्ति योजना तथा विवाह अनुदान ,सीवर योजना तथा खाद्य योजना, आर्थिक सहायता, शौचालय व नकल विरोधी कानून एमदरसा बोर्ड के विषय में जानकारी दी और साथ ही २०२७ में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अनुसूचित समाज का योगदान करने को कहा।
बैठक में जिला प्रभारी मोर्चा सूरज प्रेहरी ने कहा कि जो भी योजना हे उसे धरातल तक पहुंच जाये ताकी अनुसूचित समाज के लोग उसका लाभ उठा पाये ।संचालन पंकज अदिति, संतोष कुमार व मुकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य समेत हेम आर्य, जिला महामंत्री मोर्चा भुवन आर्य, संजय वर्मा पूर्व पालिका अध्यक्ष, जिला मंत्री मोर्चा ऋषभ भारती, जिला मंत्री हेमा चौधरी, पांचों मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार, हेमंत बेदी, नवीन आर्य, शेखर चंद्र आर्य, प्रमोद कुमार, के एल आर्य, गौरव हार्पर, विजय कुमार, अंशुल कुमार, मनोज पवार, बच्ची चंद, अंकित वाल्मीकि, प्रेम सागर, भुवन आर्य एवं अनुसूचित समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *