October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रुसी गाँव बेलुवाखान मे एक पेड़ माँ के नाम जन जन संकल्प अभियान का शुभारंभ

0
1004575732
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पूर्व मुख्यमंत्री व पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी ने किया

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती रुसी गाँव ( बेलुवाखान ) मे एक पेड़ माँ के नाम जन जन संकल्प अभियान में शनिवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्म भूषण से सम्मानित, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा पौधारोपण प्रारम्भ कर पर्यावरण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया और उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिनेश आर्या, ब्लॉक प्रमुख डा० हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, ग्राम प्रधान डा० बबिता मनराल, प्रधान हरगोविंद रावत, कैलाश जोशी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालम मेहरा , वन विभाग के कर्मचारी सहित गणमान्य व्यक्ति मातृशक्ति ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता पान सिंह खनी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *