October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के

0
1004575045
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पौधारोपण अभियान को 726 दिन हुए पूरे

नैनीताल पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 726वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 726वे दिन मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत ओगला पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धामी भोजनालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। धामी भोजनालय में कार्यरत कर्मचारी अब इन पौधों की देखरेख करेंगे। उन्होंने कहा कि इन पौधों का रोपण उनके द्वारा अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण हेतु पौधे उन्हें पर्यावरण टास्क फोर्स पिथौरागढ़ द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।आज के इस कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह धामी, दीप चंद्र जोशी,गौरव पांडे उपस्थित रहे।
वही पौधा रोपण अभियान को जन्मदिन से जोड़ते हुए डीडीहाट मे राजकीय इंटर कॉलेज दूनाकोट में कार्यरत अध्यापक किशोर शाह के पुत्र मयंक ने अपने जन्मदिन पर अपने माता-पिता की उपस्थिति में पौधा रोपण किया। उन्होंने कहा कि अब वह इस पौधे की देखरेख करेंगे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *