October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुविवि ने तीन पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर-२०२६ के परीक्षा परिणाम घोषित किए

0
1004562957
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर-२०२६ की मुखय, बैक एवं एकस स्टूडेंट परीक्षाओं के तीन पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम और अंकपत्र डाउनलोड करने की अपील की है।विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बीकॉम पुराना पाठ्यक्रम.गैर एनईपी चतुर्थ सेमेस्टर, बैचलर ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट अष्टम सेमेस्टर तथा बीएससी एग्रीकल्चर ;चार वर्षीय पाठ्यक्रमद्ध अष्टम सेमेस्टर के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल पर मुहैया करा दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय ने बताया कि सभी संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मौजूद ईआरपी पोर्टल के माध्यम से अपने पंजीकरण संखया अथवा मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं तथा ऑनलाइन अंकपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों को लॉगिन में कठिनाई हो रही है वे अपने संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से संपर्क कर सकते हैं, साथ ही जिन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन पत्र या शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन प्राप्त नहीं हुआ है उनके परिणाम फिलहाल रोक दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *