लैन्डो लीग फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए दो मैच
फैलकौन और यूनाइटेड एफ सी ने अपने-अपने मैच जीत किया अगले चक्र में प्रवेश



नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में आयोजित लैन्डो लीग फुटबाल प्रतियोगिता में आज शुक्रवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच यू के बौइज का मुकाबला फैलकौन इलैवन से हुआ, इस मैच को फैलकौन ने 1/0 से जीत लिया। आदिल ने 1 गोल किया। वही आज दूसरे मैच में शीला माउंट सीनियर का यूनाइटेड एफ सी से मुकाबला हुआ, इस मैच में युनाइटेड एफ सी ने 1/0 से जीत हासिल की, इस मैच में एकमात्र गोल रवि ने किया। आज के मैंच में महासचिव मनोज जोशी,पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली,खीमराज देउपा, धर्मेद्र शर्मा, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, जलज बर्मा उपस्थित रहे।




















