October 8, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

7 नंबर स्थित बोरा प्वाइंट पर भूस्खलन का

0
1004553240
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने प्रशासनिक टीम के साथ किया निरीक्षण

नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित 7 नंबर में बोरा प्वाइंट के नजदीक बारिश के कारण भारी भूस्खलन हो गया है जिससे भूस्खलन होने से खतरा बढ़ गया है और आसपास के मकान भी खतरे की जद में आ सकते हैं। सूचना मिलते ही उप जिला अधिकारी नवाजिश खलिक और प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान क्षेत्र के सभासद जितेंद्र पांडे जीनू द्वारा निरीक्षण कराया गया और तत्काल कार्य करने के लिए निवेदन किया गया। बता दे घटना को देखते हुए शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष डॉक्टर ललित तिवारी ने भी भूस्खलन होने से चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से तत्काल भूस्खलन क्षेत्र में कार्य करने की मांग की है इस मौके मौक़े पर खुशहाल सिंह रावत ,गणेश लोहनी ,नारायण सिंह कार्की ,प्रॉफ ललित तिवारी ने शीघ्र समुचित कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *