October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल झील में चलाए जा रहे स्नो ट्राउट

0
1004522069
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सिर्जोथोरेक्स मछली के उत्पादन का दौरा

डीन साइंस प्रो संजय पंत और उनकी टीम ने किया

नैनीताल भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीन साइंस प्रो संजय पंत ने आज मंगलवार भीमताल में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा भीमताल झील में चलाए जा रहे स्नो ट्राउट सिर्जोथोरेक्स मछली के उत्पादन का दौरा किया तथा इस अवसर पर परियोजना के पी आई तथा विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान प्रो हरीश बिष्ट ने बताया कि नैनीताल ,भीमताल , तथा सातताल में मुख्य मंत्री शोध परियोजना के अंतर्गत स्नो ट्राउट के उत्पादन के लिए उनके बीज को केजिंग तथा नेट में उनके बीजों को रखा गया है जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ।
स्नो ट्राउट ठंडे और साफ पानी में रहने वाली हिमालयी मछली है। इसे स्थानीय भाषा में ‘असेला’ कहा जाता है। यह भारत, नेपाल और भूटान के पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है।स्नो ट्राउट की साफ, तेज़ बहने वाली और ऑक्सीजन से भरपूर नदियों और झीलों में रहती है।भोजन: यह चट्टानों पर जमी काई (शैवाल) और जलीय पौधे खाती है। इसे खाने के लिए बहुत पसंद किया जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होती है।यह मछली दिल (हृदय) के लिए अच्छी होती है और यूरिक एसिड को कम करने में मदद करती है। दल में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ गीता तिवारी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *