October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैलाश मानसरोवर यात्रा दल को गुरुरानी ने  हिमालय बचाओ अभियान की दिलायी शपथ

0
1004515789
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह धारचूला में कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।
इस दौरान यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में पॉलीथिन, प्लास्टिक सहित पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए हिमालय में पड़े हुए कूड़े को इक_ा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण करने की शपथ दिलाई। दिनेश गुरुरानी ने उनके द्वारा चलाए  गए पौधारोपण अभियान के  ७२१वें  दिन यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र स्थित कालापानी व गुंजी में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाई गई मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि वह पौधारोपण  करेंगे व स्वच्छता कार्यक्रम चलाएंगे और यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण  करेंगे।
कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्री दल के ४९ यात्रियों के साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धारचूला, यात्राधिकारी धन सिंह, रमेश बिष्ट, दीपक बम, चंदन बिष्ट समेत कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी व गौरव पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *