टाकी बैंड के पास खाई में गिरे फॉरेस्ट गार्ड का
पुलिस, फायर ब्रिगेड और एस डी आर एफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
उपचार के लिए बी डी पांडे चिकित्सालय भर्ती





नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार प्रातः लगभग 5:00 बजे टाकी बैंड के पास एक फॉरेस्ट गार्ड गहरी खाई में गिरने की सूचना मल्लीताल पुलिस को डीसीआर के माध्यम से प्राप्त हुई सूचना मिलते ही स्थानीय मल्लीताल थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। सभी टीमों ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में गिरे वन कर्मी गौरव डांगी को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल ऊपर रेस्क्यू कर बाहर निकाल 108 की मदद से चिकित्सालय भेजा। बता दे खाई में गिरने से गर्दन में चोट आई है। फिलहाल उनका उपचार चिकित्सालय में चल रहा है और उनकी स्थिति नियंत्रण में है।





















