October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस3 ग्रीन आर्मी का पहला पौधा रोपण अभियान

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बिरला चुंगी के पास जंगल से हुआ प्रारंभ

पांगड़ बाज देवदार सुरई के 30 पेड़ लगाए

नैनीताल सरोवर नगरी की सामाजिक संस्था *एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा रविवार प्रातः 10:00 बजे बिरला चुंगी के पास इस साल का पहला वृक्षारोपण अभियान संस्था के सदस्य गोविन्द प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया। संस्था के सदस्य गोविंद प्रसाद ने बताया आज रविवार से पहले हम लोगों द्वारा वृक्षारोपण अभियान शुरू हो गया है। और हमारा संकल्प है इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे। बता दें अभियान वन विभाग के वन दरोगा संतोष जोशी और उनकी टीम द्वारा रखा गया था जिसमे ग्रीन आर्मी और वन विभाग ने मिल कर वृक्षारोपण किया आज हम लोगों द्वारा पांगड़ बाज देवदार सुरई के 30 पेड़ लगाए गए आज के अभियान मै कुछ नन्हे बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही नगर के कुछ सभासद भी अभियान मै शामिल हुए
आप लोगों से भी निवेदन है कि इस बरसात जितने हो सके पेड़ लगाए और इस मुहिम में हमारा साथ दे संस्था के सदस्यों ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा एस3 ग्रीन आर्मी टीम द्वारा हमारे उत्तराखंड की नींव हमारे पेड़ पहाड़ जंगलों को बचाने में हमारा सहयोग करे और अपने घर का कूड़ा सब लोग कुड़ॆदान मै डाले और जो भी व्यक्ति रास्ते मै गंदगी करता दिखाई दे उसे भी रोके
हम सब मिलकर ही शहर, राज्य और देश को साफ़ और स्वच्छ बना सकते हैं और जितने हो सके पेड़ जरूर लगाए ये आज की नहीं आने वाले अच्छे कल की तैयारी है। इस मौके पर
रूद्रांशी, गोविंद प्रसाद,तनुज आर्य, सुरेश चंद्रा,विक्की आर्य,
शूरवीर सिंह चौहान, सुनील कुमार सहित अन्य सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *