नगर पालिका परिषद स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई संपन्न

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद नैनीताल की स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को सुदृढ़ कर नैनीताल को ‘बिन-फ्री’ (कूड़ेदान मुक्त) बनाने का मुख्य संकल्प, लिए गए कई बड़े निर्णयनैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के सभाकक्ष में आज स्वास्थ्य समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद ने की। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मशक्तु, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अमित कुमार और सफाई निरीक्षक श्री आकाश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा और मूल उद्देश्य पर्यटन नगरी नैनीताल में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत व फुलप्रूफ बनाना रहा, ताकि शहर के सभी सार्वजनिक कूड़ेदानों और ढलानों (ओपन डंपिंग पॉइंट्स) को पूरी तरह खत्म कर नैनीताल को ‘बिन-फ्री’ (Bin-Free City) बनाया जा सके। इसके साथ ही पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा और जन-स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय एवं प्रस्ताव:डोर-टू-डोर सुदृढ़ीकरण एवं ‘बिन-फ्री’ नैनीताल: नगर के प्रत्येक घर, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से शत-प्रतिशत कूड़ा उठाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस नेटवर्क को इतना मजबूत और असरदार बनाया जाएगा कि सार्वजनिक कूड़ेदानों और ढलानों में कूड़े की मात्रा शून्य हो जाए और नगर पूरी तरह कूड़ेदान मुक्त (Bin-Free) दिखे।सामान और सैंपल्स की जानकारी: पालिका में स्वच्छता या जन-स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी नया सामान (जैसे डस्टबिन, दवाएं, उपकरण आदि) आने पर उसकी पूरी जानकारी और सैंपल सबसे पहले स्वास्थ्य समिति को दिखाए जाएंगे। समिति की समीक्षा के बाद ही इन्हें जन-जागरूकता अभियानों और फील्ड में उपयोग में लाया जाएगा।पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा उपकरण: अग्रिम पंक्ति के स्वच्छता कर्मियों (पर्यावरण मित्रों) के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उन्हें ग्लव्स, मास्क, गमबूट, रेनकोट और छाता तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।नियमित स्वास्थ्य शिविर: पालिका के सभी पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता कर्मचारियों के लिए वर्ष में कम से कम 2 से 3 बार विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।गीले-सूखे कूड़े के लिए अलग कंटेनर: कूड़ा कलेक्शन वाहनों (गाड़ियों) में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए दो अलग-अलग कंटेनर की अनिवार्य व्यवस्था की जाएगी।एसयूपी के खिलाफ चालान अभियान: सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) के बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग और चालान अभियान को और तेज किया जाएगा।होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चेतावनी: नगर के सभी होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सोर्स सेग्रिगेशन (कूड़ा अलग-अलग करके देने) के लिए जागरूक व पाबंद किया जाएगा।व्यापक जन-जागरूकता अभियान: नगर में स्वच्छता और जन-स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पालिका द्वारा बड़े स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।ये रहे उपस्थित:बैठक में स्वास्थ्य समिति के सदस्य एवं माननीय सभासदों में भागवत सिंह रावत, जीनू पाण्डे, अंकित चन्द्रा, राकेश पंवार, सुरेन्द्र कुमार, गजाला कमाल, काजल आर्य, मनोज शाह जगाती मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने वार्डों को कूड़ेदान मुक्त बनाने और व्यवस्था सुधारने पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।





















