July 2, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात

0
1004469130
012 013
111 222 333

न्यायालय से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया

नैनीताल। सरोवर नगरी में बार एसोसिएशन नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर उन्हें न्यायालय से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं एवं के साथ ही नगर में बढ़ती यातायात जाम की समस्या से अवगत कराया प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लगातार लगने वाले जाम के कारण अधिवक्ताओं वादकारियों और न्यायालय आने वाले लोगों को समय पर पहुंचने में कठिनाई होती है जिससे लगातार न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं प्रतिनिधिमंडल ने जाम की समस्याओं की समस्या के समाधान को लेकर अपने सुझाव भी आयुक्त के सामने रखे इसके साथ ही न्यायालय परिसर से जुड़ी प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण की मांग भी प्रतिनिधिमंडल ने करी कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान का आश्वासन बार संघ पदाधिकारियों को दिया प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, कमल सुयाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी, राकेश सुयाल, दयाकिशन पोखरिया, शिवांशु जोशी,नवीन भट्ट, मुकेश कुमार, सरिता बिष्ट एवं जया आर्या सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *