September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नव नियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा को

0
1000433805
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ

न्यायाधीश आलोक मेहरा के शपथ लेने के बाद

उच्च न्यायालय में जजों की संख्या हुई नौ

नैनीतालl सरोवर नगरी में शुक्रवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा को
मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र जी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दे अब उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति आलोक के शपथ लेने के बाद न्यायाधीशों की संख्या नौ हो गई है। बता दें न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की हाईस्कूल तक की शिक्षा सेंट जोजफ कॉलेज से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल से हुई। आगे की पढ़ाई स्नातक व स्नातकोत्तर उन्होंने एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से की है। उसके पश्चात
लॉ की डिग्री वर्ष 1998 में केम्पस लॉ सेंटर दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। इसी महीने फरवरी 1972 में नैनीताल में जन्मे न्यायमूर्ति आलोक मेहरा का पूरा अभी तक का जीवन यहीं पर बिता और उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उन्होंने वकालत उच्च न्यायालय में ही कर रहे थेl उनके पिता स्व. गोपाल सिंह मेहरा जाने माने अधिवक्ता रहे। इस दौरान
उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित बैंच में मौजूद रहे। इस मौके पर बार काउंसिल अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, हाई कोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष सय्यद नदीम ‘मून’, एम.सी. कांडपाल, जितेंद्र चौधरी, आदित्य साह, राजेश शर्मा, हरिमोहन भाटिया, अजय पाल, डी. के. जोशी, जगदीश बिष्ट कुर्बान अली, विकास बहुगुणा, सहित अन्य अधिवक्ता गण, अतिथि,कर्मचारी मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *