September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा की बैठक में

0
1000408829
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नव निर्वाचित पालिका सभासद मुकेश जोशी मंटू का हुआ स्वागत

पुष्पमाला और चुन्नी उडाकर किया गया सम्मानित

नैनीतालl सरोवर नगरी की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा में आज मंगलवार को 29 वे फागोत्सव के आयोजन हेतु सभा के सदस्यों की आम सभा की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद का सभासद बनने पर मुकेश जोशी मंटू को पुष्प माला तथा सभा की तरफ से चुन्नी उड़ाकर सम्मानित किया गया । बैठक में सभा की कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय का अनुमोदन किया गया बैठक में तय हुआ कि 29 वे फागोत्सव का शुभारंभ 6 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आयोजित होगा जिसमें 6 मार्च को होली वैष्णव देवी मंदिर से 11 बजे होली जलूस तथा उद्घाटन 2 बजे सभा भवन में होगा तथा 6 एवं 7 को महिला दलों द्वारा होली प्रस्तुत की जाएगी । दल में 10 सदस्य होने अनिवार्य होंगे। 8 मार्च को बैठकी होली महिला , 9 मार्च को रंग धारण रंगोली निर्माण , 10 मार्च को आंवला एकादशी तथा एकल होली गायन,11 मार्च को स्कूली बच्चे होली गायेंगे तथा 12 मार्च को श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकार होली प्रस्तुति देंगे ।13 मार्च को होली रंग जलूस तथा पुरुषों की होली तथा होलिका दहन रात्रि में होगा तथा छलडी 15 मार्च को होगी । उस वर्ष भी रंग होली जलूस के लिए आई एफ एस कपिल जोशी जी द्वारा सभा को 100 किलो हर्बल रंग एवं झोले उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे लोग होली का रंग का आनंद ले सके । होली में विगत वर्ष की तरह फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी ।सभा ने सभी शहर वासियों ,पर्यटकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है । बैठक में 29 फागोत्सव के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है । आज के इस बैठक में अशोक साह ,बिमल चौधरी , विमल साह ,मुकुल जोशी , मुकेश जोशी मंटू ,अमर साह ,मिथिलेश पांडे ,गिरीश भट्ट ,कमलेश डोंडियाल , सतीश पांडे ,,दिनेश भट्ट ,भुवन बिष्ट , दीप गुरुरानी , हीरा सिंह रावत ,विक्रम साह, दीपक गुरुरानी , भुवन बिष्ट , गोविंद सिंह , सतीश पांडे ,प्रॉफ ललित तिवारी उपस्थित रहे। संचालन महासचिव जगदीश बावड़ी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *