June 1, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ऑल सेंट्स कॉलेज में सांस्कृतिक संध्या का हुआ भव्य आयोजन👇

0
1004126745
012 013
111 222 333

विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रतिभा से सराबोर रही शाम👇

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक संध्या पर रंगारंग प्रस्तुतियों, मधुर संगीत और विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रतिभा से सराबोर रही।
कार्यक्रम का प्रारम्भ भावपूर्ण प्रार्थना नृत्य से हुआ। विद्यार्थियों ने संगीत और मनोहारी भाव-भंगिमाओं के माध्यम से ईश्वर के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और आस्था का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने सभागार में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध कवि रॉबर्ट साउदी की कविता “द कैटरैक्ट ऑफ लॉडोर” की समूह काव्य प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने अपने सशक्त स्वर, लयबद्ध अभिव्यक्ति और समन्वित प्रस्तुति से झरने की गति, ऊर्जा और सौंदर्य को जीवंत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। संगीतमय प्रस्तुतियों की श्रृंखला में विद्यालय के हिन्दुस्तानी गान दल ने भारतीय संगीत जगत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। मधुर स्वरों और सुरमयी वातावरण ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। छात्राओं ने भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न हिंदुस्तानी नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद अंग्रेज़ी गान दल ने सामूहिक संगीत की सुंदरता और एकता की भावना को दर्शाती मधुर प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों की स्वर लहरियों और तालमेल ने पूरे सभागार को संगीत के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण हिन्दुस्तानी ऑर्केस्ट्रा रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परम्परा और सांगीतिक विरासत को सजीव कर दिया। तबला, हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्रों की मनमोहक संगति ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके उपरान्त वायलिन वादन की प्रस्तुति ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। वायलिन की मधुर एवं भावपूर्ण ध्वनि ने सभी के हृदय को स्पर्श किया और प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण डिज्नी मूवी ‘द लायन किंग’ का नाट्य रूपांतरण रहा। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय कौशल, संवाद अदायगी और मंचीय अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अनुशासन, सामूहिक भावना और कलात्मक प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। पूरे कार्यक्रम में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक संध्या ने विद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा और विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इससे पहले यह कार्यक्रम स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भी आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की इंटरनेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई जिससे कि दूर रह रहे मित्रगण घर बैठे ही कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल नगर पालिका की चेयरपर्सन डॉक्टर सरस्वती खेतवाल रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऑल सेंट्स कॉलेज ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और कला के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस दौरान आगरा डायसेस चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के सेक्रेटरी, शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य व ऑल सेंट्स कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य अमनदीप संधू, बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा व आशा शर्मा, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी, छात्राओं के अभिभावकों समेत कई गणमान्य व्यक्ति और विद्यालय के शुभचिंतक उपस्थित रहे।
अंत में ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या एंजिना रिचर्ड्स ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए सभी शिक्षकों व कर्मचारियों समेत उपस्थित सभी दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नीमा उपाध्याय सहित छात्रा तनिष्का शाही, मलिया जोशी, प्रिशा चड्ढा, अर्पण कौर और गर्विता जोशी ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *