October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004113425
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद के निधन पर पुलिस महकमें में शोक की लहर

कप्तान डॉक्टर मंजूनाथ ने मोर्चरी पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

नैनीताल। पुलिस परिवार के जांबाज एवं कर्तव्यनिष्ठ साथी पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में नियुक्त मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का कर्तव्य पालन के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने (ब्रेन हैमरेज) के कारण उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे और जनपद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर है। अपने एक जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ साथी को खोने से पुलिस परिवार अत्यंत मर्माहत है। अपने लगभग 35 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग की सेवा की। बता दे रविवार हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मोर्चरी पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। एसएसपी नैनीताल ने दिवंगत आरक्षी के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान बाजपुर ले जाया जा रहा है, जहां पुलिस नियमों के अनुसार उन्हें शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *