उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के
सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता नारायण लाल वर्मा को पिथौरागढ़ अध्यक्ष मनोनीत

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष पद पर डीआरडीए से सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता नारायण लाल वर्मा को मनोनीत किया है। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने नारायण लाल वर्मा को जनपद पिथौरागढ़ का अध्यक्ष नामित किया है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नारायण लाल वर्मा डीआरडीए कर्मचारी संघ के लगातार 20 वर्षों तक अध्यक्ष रहे ।अन्य कर्मचारी संगठनों में भी उनके द्वारा कार्य किया गया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर नेतृत्व किया। नारायण लाल वर्मा ने कहा कि वह जनपद में उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगे साथ ही साथ दल को भी मजबूत करेंगे। नारायण लाल वर्मा ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों के लिए पहले भी संघर्ष किया था अभी भी संघर्ष करेंगे ।पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी सरकार पर दबाव बनाएंगे। नारायण लाल वर्मा के अध्यक्ष बनने पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह, संगठन के कुमाऊं मंडल महामंत्री नीरज जोशी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच एस मेहता, जिला अध्यक्ष नैनीताल कंचन चंदोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमाऊँ मंडल उम्मेद सिंह बिष्ट केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह मुनोला, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी चंद्रशेखर कापड़ी ,जनार्दन उप्रेती चंद्रशेखर पुनेडा ,राम सिंह सहित दल के पदाधिकारीयों ने बधाई दी है। इधर दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज भी पौधा रोपण अभियान जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 684वे दिन डीडीहाट के बंदर लीमा खिरचना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।





















