लालकुआं में कल 31 मई को होने वाले व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी -मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा
पर्यवेक्षक प्रदेश चुनाव प्रभारी रावेल सिंह आनंद व प्रदेश मंत्री रुपेंद्र नागर ने चुनाव प्रक्रिया का लिया जायजा

लाल कुआं नैनीताल। 30 मई प्रेस को जारी एक बयान में मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि कल 31 में को होने वाले व्यापार मंडल लालकुआं के चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है जिसको लेकर व्यापार मंडल के प्रदेश टीम द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप प्रदेश चुनाव प्रभारी रावेल सिंह आनंद जी एवं प्रदेश मंत्री रुपेंद्र नागर पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे चुनाव प्रक्रिया और चुनाव तैयारी का जायजा लेते हुए बताया कि चुनाव संचालन समिति को निर्देश दिए गए हैं निष्पक्ष और स्वच्छ चुनाव कराया जाएगा प्रदेश मंत्री पर्यवेक्षक रूपेंद्र नागर ने बताया कि चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव अधिकारियों सहायक चुनाव अधिकारियों ने चुनाव को सफल बनाने के लिए सॉरी तैयारी कर ली है कल रविवार को प्रातः 8:00 बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया जाएगा जो कि 3:00 बजे तक होगा सभी व्यापारीयों से अपील है कि मतदान करने अवश्य पहुंचे अपने अमूल्य मत का प्रयोग करें चुनाव की तैयारी में मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा चुनाव अधिकारी संजय जोशी एवं सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में रंजीत बोरा, लालचंद सिंह,अरुण जोशी धीरज संभल, सुभाष नागर ,दीप नयाल, ईलमा,राजकुमार सेतिया, पूरी टीम चुनाव को संपन्न कराने में जुटी हुई है।





















