October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004066501
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल मिला डीएम रयाल से

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया के नेतृत्व में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन दिया गया। विभिन्न समस्याओं में मुख्यत गोल घर से चीना बाबा चौराहे तक दो पहिया वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था करी जाए ताकि व्यवस्थित रूप से वाहन चल सकें।
तल्लीताल डाठ, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, पुराना घोड़ा स्टैंड जिन जगहों पर चौडीकरण किया गया था उन स्थलों पर बेतरतीब दो पहिया वाहनों की पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
निशांत स्कूल से बिड़ला चुंगी की ओर आने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त है जिस कारण वहां की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी सड़क में शनि मंदिर के पास दो वर्ष पूर्व भूस्खलन हुआ था जिसका अभी तक किसी भी विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। तल्ला कृष्णापुर में वीरभट्टी मार्ग में भी भूस्खलन हुआ था जिसका अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। निम्नलिखित समस्याओं से भारतीय जनता पार्टी के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी महोदय को सुचित कराया। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह पड़ियार, आनंद बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, संतोष कुमार जिला मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, पुरन बिष्ट सभासद, भगवत सिंह रावत सभासद, शैलेंद्र बरगली, मोहित लाल साह मंडल उपाध्यक्ष, हरीश राणा मंडल महामंत्री, उमेश भट्ट, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *