ईद की नमाज डीएसए ग्राउंड में करने को लेकर
सभासदों का एक शिष्टमंडल आयुक्त दीपक रावत से मिला और सोपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका सभासदों का एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर ईद की नमाज डीएसए ग्राउंड में करने को लेकर ज्ञापन सोपा है। और ज्ञापन में अवगत कराया है कि हमारे क्षेत्र में स्थित पालिका ग्राण्ड में ब्रिटिश काल से ही विशेष अवसरों पर सामूहिक नमाज़ आयोजित होती आ रही है। और यह परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही है।
यह धार्मिक एवं सामाजिक सौहर्द का प्रतीक रही है, जिसमें स्थानीय नागरिक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सम्मिलित होते रहे है। विगत वर्षों में भी इस आयोजन को प्रशासन के सहयोग एवं आवश्यक नियमों के पालन के साथ संपन्न कराया जाता रहा है।अतः इस वर्ष भी उक्त स्थान पर नमाज़ अदा करने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें, जिससे समुदाय अपनी धार्मिक परंपरा का पालन शांतिपूर्ण वातावरण में कर सके। आपसे विनम्र अनुरोध है कि पालिका ग्राण्ड में नमाज़ आयोजन हेतु आवश्यक अनुमति प्रदान करने की कृपा करें। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद अंकित चंद्र जितेंद्र पांडे जीनू गजाला कमाल, लता दफोटी, गीता उप्रेती, काजल आर्य, मौजूद थे।





















